सिविल अस्पताल में सिंघपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम….

सिविल अस्पताल में सिंघपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम….

गंभीर अवस्था में कोविड केयर सेंटर में लाया था उपचार के लिए…

पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमण से बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में सिंघपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। पांवटा साहिब में लगातार कोरोना संक्रमण से मृतकों का आंकडा बढ़ता ही जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के सिंघपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ग्रस्त था जिसको गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर लाया गया। जहां पर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पांवटा साहिब में लगातार कोरोना संक्रमण के मालें बड़ते जा रहे है। अभी तक कोरोना के मामलें 1400 के करीब एक्टिव है। इसके साथ साथ कोरोना से मृतकों का आंकडा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमण से एक साथ 4 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद प्रशासन की चिंता बड़ गई। रविवार को सिंघपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने बताया की सिंघपुरा के एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!