वन रक्षक भर्ती में सामान्य ओबीसी के लिए पद न होने पर पठानिया से मिले सुभाष चौधरी
वन रक्षक भर्ती में सामान्य ओबीसी के लिए पद न होने पर पठानिया से मिले सुभाष चौधरी
पदों में की गई कटौती, युवाओं में निराशा,
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में वन विभाग के वन रक्षक की भर्ती में जनरल व ओबीसी कटेगरी को कोई भी पद न होने का मामला पांवटा साहिब के भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने वन मंत्री राकेश पठानिया के समक्ष रखा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में वन विभाग में वन रक्षकों की भर्ती होनी है। जिसमें पहलें वन विभाग ने सिरमौर को 20 वन रक्षकों के पदों को भरने की स्वकृति दी थी। लेकिन बाद में उसमें कटौती कर 13 ही पदों की भर्ती की जा रही है। जिसमें जरनल कटेगरी व ओबीसी के लिए कोई पद नहीं है। जिससे युवाओं में निराशा है। युवाओं का कहना है की कोरोना के कारण पिछले काफी समय से वन विभाग में भर्तियां नहीं हो रही थी तथा सिरमौर के युवक ड़ेढ़ साल से भर्ती की तैयारियां कर रहे थे। लेकिन जरनल व ओबीसी कटेगरी के युवाओं के लिए कोई पद न होने के कारण युवाओं में निराशा है। इस मामलें को पांवटा साहिब के भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने वन मंत्री राकेश पठानिया को ज्ञापन सौंपकर मामलें को उनके संज्ञान में लाया गया है।
