सीएम की घोषणाओं से भाजपा में आप का खौफ जगजाहिर हुआ : मनीष ठाकुर

सीएम की घोषणाओं से भाजपा में आप का खौफ जगजाहिर हुआ : मनीष ठाकुर

भाजपा शासित 18 राज्यों क्यों लागू नहीं ये योजनाएं, आप प्रवक्ता ने दागा सवाल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की है कि वो 125 यूनिट बिजली फ़्री करेंगे, गाँव के अंदर पानी फ़्री, महिलाओं का बस का किराया आधा करेंगे। इससे भाजपा में आप का खौफ jag जाहिर हो गया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना तो था कि आम आदमी पार्टी से भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है, लेकिन भाजपा में इतना ज़्यादा ख़ौफ़ है, ये आज पता चला। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा लागू सभी योजनाओं को इन्होंने आधे अधूरे तरीक़े से आज हिमाचल में लागू किया है। ये इन्होंने केवल हिमाचल में लागू किया है।

देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है और कहीं भी ये योजनाएँ लागू नहीं की। क्यों ? क्योंकि इन योजनाओं को लागू करने की इनकी मंशा नहीं है। ये केवल चुनाव के पहले की घोषणायें हैं। चुनाव के बाद ये वापिस ले ली जाएँगी।

मनीष ठाकुर ने कहा कि जनता जान चुकी है कि अगर अरविंद केजरीवाल के मंडी जे एक रोड शो से हिमाचल के लोगों को इतना फ़ायदा हो सकता है तो जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हिमाचल की जनता को कितना फ़ायदा होगा।

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ और सिर्फ़ दिखावा है एक धोखा है, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा जनता के खून चूसने में यक़ीन रहती है जनता को सुविधाएँ देने में यक़ीन नहीं रखती है।

ये तो आम आदमी पार्टी का ख़ौफ़ है जिस तरह हिमाचल के लोग आम आदमी पार्टी को प्यार कर रहे हैं और बदलाव के लिए बेताब है, तो ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रति प्यार का ख़ौफ़ ही तो है जो इनको डरा रहा है। इस डर के कारण इन्होंने चुनाव से ठीक पहले इस तरह की ये घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!