राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन
प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
खिलाड़ियों ने भी लिया कलश यात्रा में भाग…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के दूसरे दिन देर शाम को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
इस कलश यात्रा में विधि विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुई। प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी इस भव्य यात्रा में शिरकत की।
पांवटा साहिब में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर शाम को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई।
इसके साथ मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली, बैंड के साथ स्कूली छात्र छात्राएं, खिलाड़ियों सहित कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया।
इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर, सिरमौर क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा,आरपी तिवारी, अतर नेगी, रणसिंह चौहान, सुनील ठाकुर, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
