बलदेव तोमर ने किया कांडो व ठोंठा जाखल स्कूल का उद्घाटन…..
बलदेव तोमर ने किया कांडो व ठोंठा जाखल स्कूल का उद्घाटन…..
शिलाई क्षेत्र में विकास देख कर विपक्ष के नेता में बौखलाहट: बलदेव तोमर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडो दुगाना व ठोंठा जाखल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई दौरे के दौरान दोनों स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके बाद विधिवत रूप से दोनों स्कूलों का उद्घाटन किया गया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांडो दुगाना के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार बड़ी तेज गति से चल रही है। उन्होंने कहा की यहां के स्कूली बच्चों को बहुत दूर पैदल पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। इस समस्या को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा और दोनों स्कूलों को 12वीं का स्कूल का दर्जा दिया। बलदेव तोमर ने कहा की शिलाई की जनता ने जो मांगा मुख्यमंत्री ने वो दिया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने कफोटा में एसडीएम कार्यालय, तिलौधार में बीडीओ कार्यालय की घोषणा भी की और उन्हें विधिवत रूप से पूरा कर लोगों को घर द्वार ही सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा की पहले क्षेत्र की जनता को छोटे छोटे काम के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब जाना पड़ता था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम क्षेत्र ने दुर्गम क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को समझा और बड़े कार्यालय हमारे क्षेत्र में ही खोल कर दिए हैं। बलदेव तोमर ने कहा की सतौन में डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोलने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है जिसे जल्द ही धरातल में उतारा जायेगा। सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया की पहले स्कूल व कॉलेज नहीं होने के कारण दुर्गम क्षेत्रों के बच्चे पढ़ाई अधर में छोड़ देते थे, लेकिन अब कॉलेज खुलने से बेटियों को घर द्वार ही उच्च शिक्षा मिलेगी। बलदेव तोमर ने कहा की विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के 50 साल पर भाजपा के साढ़े चार साल भारी है। बलदेव तोमर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस कार्यक्रम पर 125 यूनिट बिजली फ्री व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ किया है साथ ही सरकारी बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक किराए में छूट देने का ऐलान किया है जिससे प्रदेश के लाखों गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की प्रदेश की जय राम सरकार गरीबों के लिए कई योजना चला रही है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर,रमेश शर्मा, कमलेश पुण्डीर आदि मौजूद थे।
