पांवटा साहिब में युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले….
पांवटा साहिब में युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में एकेडमी में पढ़ाई करने पैदल जा रहे युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक एक शातिर बदमाश को पुलिस ने पकड़ा एक फरार। पुलिस ने शातिर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल निवासी आगरो एकेडमी में पढ़ाई करने देवीनगर से बाईपास पासके लिए पैदल जा रहा था कि नेशनल हाईवे पर बिकानेर मिष्ठान भंडार के पास दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये तथा विशाल के साथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार होकर विश्वकर्मा चौक की तरफ भाग गए। युवक ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने दोस्तों को फोन कर मोबाइल चोरी होने की बात बताई तथा युवक के दोस्त मौके पर पहुंचे और मोबाइल चोर की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद मोबाइल छीनने वाले में से एक शातिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवीनगर की तरफ से बस स्टैंड की और जाते देखा। जिसके बाद युवकों ने शातिर का पीछा किया और बस स्टैंड के पास पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शातिर चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी तथा एक अन्य शातिर की तलाश की जा रही है।
