साहब ! यहां भूमि कटाव से सामुदायिक भवन सहित दर्जनों मकान खतरे में…

साहब ! यहां भूमि कटाव से सामुदायिक भवन सहित दर्जनों मकान खतरे में…

समय रहते प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान: सुनील ठाकुर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के कांटी मशवा पंचायत के कांटी गांव में भूमि कटाव होने से सामुदायिक भवन व ग्रामीणों के घरों को हुआ खतरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी मशवा पंचायत के कांटी गांव में एक व्यक्ति ने मकान बनाने के लिए सड़क के साथ खुदाई की थी जिसके बाद बारिश होने से भूस्खलन शुरू हुआ है।

जिससे उसके ऊपर बने सामुदायिक भवन और साथ में लगते हुए मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पांवटा साहिब ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि मकान की खुदाई से वहां पर सामुदायिक भवन और घरों को खतरा पैदा हो गया है।

जिसके बारे में पहले ही प्रशासन को सूचना दी गई थी लेकिन समय रहते प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। देर रात को हुई बारिश के कारण वहां पर भूस्खलन शुरू हुआ है जिससे कांटी गांव में बने सामुदायिक भवन व पास में लगते मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

लेकिन अभी तक भी प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में रोष है। अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया तो सामुदायिक भवन और लोगों के घर गिर जायेंगे। ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

उधर कमरऊ के नायब तहसीलदार सुभाष कुमार ने बताया की संबंधित पटवारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए गये है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!