पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न पर पुलिस में मामला दर्ज…

पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न पर पुलिस में मामला दर्ज…

पीड़िता ने पुलिस थाना पहुंच कर लगाई न्याय की गुहार..…

मामला दर्ज कर पुलिस जुटी जांच में, यहां पेश आया मामला….

न्यूज़ एप/ऊना

जिला ऊना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय में महिला ने पुलिस थाना में पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 को जालंधर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

लेकिन शादी के कुछ ही दिन के बाद उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए पीड़ित करने लगे।

इतना ही नहीं विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा।

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!