पांवटा साहिब के बस अड्डे से बाइक चोरी, 4 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में मिली बड़ी कामयाबी

पांवटा साहिब के बस अड्डे से बाइक चोरी, 4 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में मिली बड़ी कामयाबी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के बस अड्डे के सामने से बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई खुलासों की उम्मीद है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश कुमार वर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र वर्मा R/O मैन बाजार, पांवटा-साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास काले रंग की हीरो होंडा स्पलेन्डर मोटर साईकिल है।

उसकी मोटर साईकिल कल खराब हो गई थी। इसलिए उसने इसे 4 फरवरी की रात को बस स्टैन्ड के पास अपने मित्र विजय स्वीट शाप की दुकान के बाहर खड़ा किया था। लेकिन जब यह सुबह उसे लेने आया तो मोटर साईकिल वहाँ नही थी।

उसके बाद इसने अपने मित्र विजय कुमार की शॉप में लगा CCTV कैमरा चैक किया तो इसे उसमें 04 अनजान लड़के उपरोक्त मोटर साईकिल को ले जाते हुए दिखाई दिये।

मामले में कारवाई करते हुए पुलिस जांच अधिकारी एचसी कृष्ण भंडारी की टीम ने 4 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी अश्वनी(22) पुत्र रघुवीर सिंह, रहमान(18) पुत्र निसार अली, अमित(22) पुत्र रोहिताश राम, कादिर(20) पुत्र अलीबाज सभी निवासी सूरजपुर पांवटा साहिब को उत्तराखंड के कुंज ग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपी उत्तराखंड के धर्मावाला में छुपे हुए थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!