जिला सिरमौर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति…
जिला सिरमौर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अराजपत्रित पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में संगठन अध्यक्ष एम.आई.खान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक मे अपने संगठन के कार्यो के साथ इस वर्ष होला मेला ओर नशा पर विशेष चर्चा की गई। इस वर्ष पहली बार होला मेला पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर व उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत सुन्दर तरीके से होला मेला व पांवटा शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर पुख्ता प्रबंध किये गये थे ओर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के प्रत्येक जवान ने भी दिन,रात आम जनता की सेवा करते हुवे अपनी ड्यूटी को बखूबी तौर पर निभाया है इसी कारण पूरे मेले की अवधि के दौरान आम जनता ने बिना डर के मेले का भरपुर आनन्द लिया और कोई भी अप्रिय घटना नही घटी।
उन्होंने कहा की सिरमौर पुलिस अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशो अनुसार नशे के कारोबारियों को काफी मात्रा मे नशीला पदार्थ सहित पकड़ने मैं सफलता प्राप्त की है। जो एक बहुत ही सरहनीय कार्य है। जिसका श्रय पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जंवाल तथा डी,एस,पी पांवटा बीर बहादुर को जाता है
संगठन समस्त जनसाधारण से अपील करता है की चोरी की वारदातों से बचने के लिये अपने अपने निवास स्थान व दुकानों के बाहर ओर अंदर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगवाएं।
अध्यक्ष एम.आई.खान, उपाध्यक्ष जीत सिंह, सचिव बलबीर, कोषाध्यक्ष मोहन सैनी, गुलाम अकबर,गुरशरण मिंटा,प्रकाश चन्द ,किशन चन्द,सूंदर सिंह,अशोक कुमार, मनजीत सिंह, जयगोपाल शर्मा,सलीमअहमद, नोनिन्दर सिंह,राकेश कुमार,कुतुबुद्दीन,बस्ती राम,संगत सिंह,लायक राम,कल्याण सिंह, हरबंस सिंह, रमेश भाटिया, भागवति,सरोज बाला आदि मौजूद थे।
