हॉकी विजेता खिलाड़ियों का सतौन में हुआ जोरदार स्वागत…
हॉकी विजेता खिलाड़ियों का सतौन में हुआ जोरदार स्वागत…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा हॉकी प्रतियोगिता की विजेताओं का स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राओं द्वारा बस स्टैंड सतौन पर हार्दिक एवं भव्य स्वागत किया गया । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला में आयोजित की गई जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेत्ता की टीम को 4-1 हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पहले सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
अवसर पर प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा ने स्टाफ सदस्य व छात्र छात्राओं सहित विजेता टीम को हार पहना कर स्वागत किया।
