पांवटा साहिब में करोड़ो की सौगातें देने पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

पांवटा साहिब में करोड़ो की सौगातें देने पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

हाटी मुद्दे पर गंभीर है प्रदेश सरकार: सुखराम चौधरी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 32 योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कर विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में 18 घोषणाएं कर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती देकर लोगों की समस्याओं को समझा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र शहीदों की धरती है इस लिए 6 स्कूलों को शहीदों के नाम से रखा गया है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने राजपुर अस्पताल को 20 बैड से 50 बैड करने की घोषणा कर दुर्गम इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया है।
ऊर्जा मंत्री ने गिरिपार क्षेत्र में दो सब तहसील खोलने से लोगों के घर-द्वार ही काम होंगे। उन्होंने कहा की जब भी भाजपा की सरकार बनी तब तब पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार पकड़ी है। कांग्रेस राज में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास पर ग्रहण लग गया था। पांवटा साहिब उभरता हुआ शहर है इस लिए गाड़ियों की पार्किंग के लिए प्लान बनाकर उसका जल्द ही शिलान्यास करेंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की वाल्मीकि बस्ती के गन्दे नाले से भी जल्द छुटकारा दिया जायेगा। ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों के पूछे गए सवालों पर कहा की हाटी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार गंभीर है तथा केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब करोड़ों रूपए की सौगातें देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा,अतर सिंह नेगी, राहुल चौधरी, रोहित चौधरी,पवन चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!