कमरऊ स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए प्रदेश सरकार ने 2, 85,75,000 का बजट किया स्वीकृत…..
कमरऊ स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए प्रदेश सरकार ने 2, 85,75,000 का बजट किया स्वीकृत…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कमरऊ पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र का भवन 2, 85,75,000 रूपए लागत से निर्मित होगा। भवन के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरऊ में स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है तथा स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी खस्ताहाल है। कमराऊ पंचायत के लोगों ने इस मुद्दे को कई बार सरकार के समक्ष उठाया तथा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से भी मिला था। 31 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कफोटा दौरा है इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने कमरऊ स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए 2 करोड़ 85 लाख 75 हजार रूपए की स्वीकृति दी है। पंचायत के लोगों में खुशी जाहिर की है।
