पड़दूनी गांव में आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण.
पड़दूनी गांव में आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पड़दूनी में लोगों के घरों तक तेंदुआ पहुंचा है। जिस कारण ग्रामीण दहशत में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के पड़दूनी में लोगों ने घर के बाहर अपने पशुओं को बांधे रखा हुआ था। शनिवार दोपहर को पास लगते जंगल से तेंदुआ गांव में आ गया तथा घर के बाहर बांधे पशुओं के समीप पहुंच गया। तेंदुआ को देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और जोर जोर से चिल्लाने लगे। काफी देर बाद तेंदुआ गांव से जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के गांव में घूमने से ग्रामीण दहशत में हैं।
उधर वन विभाग गिरीनगर के रेंज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया की अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा जायेगा।
