शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले विभुतियों को किया सम्मानित,कफोटा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह….
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले विभुतियों को किया सम्मानित,कफोटा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह….
न्यूज़ एप/कफोटा
पाठशाला प्रबंधन समिति सम्मान समारोह खंड काफोटा मैं आयोजित
पांच उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियां एवं 15 अन्य दानी सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुद्दी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शरली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जामना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोराड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश और राज्य कबड्डी फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा ने की उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मामराज शर्मा जिला परिषद सदस्य रहे।
अरुण चौहान युवा उद्यमी एवं राजेश नेगी खंड विकास अधिकारी तिलोरधार ने प्रमुख रूप से शिरकत की।
इस कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समितियों का कार्य एवं पाठशाला के प्रबंधन में उनके बेहतर योगदान हेतु उपस्थित सभी 57 पाठशालाओं के अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया।
