भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा ने धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बनाई रणनीति….
भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा ने धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बनाई रणनीति….
विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी हित में करेगा काम:आरिफ अली
न्यूज़ एप/धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा हिमाचल प्रदेश की बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तार रूप से चर्चा हुई।
प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आरिफ अली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राज बली की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। इसमें कई विषयों पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा हमेशा पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है और जमीनी स्तर के मुद्दों को भी उठा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक की टीम पार्टी के साथ खड़ा होकर काम करेगी और सरकार के सभी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में सहयोग करेगी।
