मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कफोटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत…..
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कफोटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत…..
न्यूज़ एप/कफोटा
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलिकॉप्टर के माध्यम से 10:53 पर कफोटा पहुंचे। मुख्यमंत्री के कफोटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,नाहन के विधायक राजीव बिंदल, पच्छाद विधायक रीना कश्यप आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचे जिसके बाद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए डिग्री कॉलेज के भवन के उद्घाटन के लिए निकले।
