पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर दो बाईकों के भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत,तीन गंभीर रूप से घायल….

पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर दो बाईकों के भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत,तीन गंभीर रूप से घायल….

देर रात को सांस्कृतिक संध्या देखकर वापिस लोट रहे थे चारों युवक..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर देर रात को दो बाईकों के आपसी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को पांवटा साहिब में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। जिससे देखने के लिए मनीष शर्मा (20) पुत्र सुभाष चंद निवासी कुन नैहरला डा0 शंभूवाला तह0 नाहन, अर्जुन (17) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव गंगटोली डा0 टिम्बी तह0 शिलाई, निखिल (18) पुत्र जगत सिंह निवासी गंगटोली डा0 टिम्बी तह0 शिलाई,दीपक शर्मा (20) पुत्र उमा दत्त निवासी माहीपुर तह0 ददाहु अपने बाईक एचपी 18ए-9097 व एचपी 85-1941पर आते हुए थे। देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाईक पर सवार होकर नाहन की तरफ जा रहे थे की बद्रीपुर के पास दोनों बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई तथा चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये जहां पर जांच के दौरान चिकित्सकों ने मनीष शर्मा (20) पुत्र सुभाष चंद निवासी कुन नैहरला डा0 शंभूवाला तह0 नाहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है तथा तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!