MLA हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को दिए दो लाख रूपए, कबड्डी एसोसिएशन ने जताया आभार..

MLA हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को दिए दो लाख रूपए, कबड्डी एसोसिएशन ने जताया आभार..

न्यूज़ एप/शिलाई

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पहुंची हिमाचल महिला कबड्डी टीम का कफोटा में विधायक हर्षवर्धन चौहान ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को दो लाख रूपए देने की घोषणा की है। शिलाई क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा की हिमाचल के लिए खुशी की बात है कि कबड्डी में हिमाचल महिला टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कहा की हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है जहां पर खेल मैदानों का अभाव रहता है। उन्होंने कहा की हिमाचल महिला कबड्डी टीम में शिलाई की आधा दर्जन बेटियां खेल रही है। जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को खुशी की बात है। हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को दो लाख रूपए देने की घोषणा की है।
सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा ने दो लाख रूपए देने पर विधायक हर्षवर्धन चौहान का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!