कोटा पाब स्कूल के बच्चों ने किया ईको पार्क का भ्रमण….

कोटा पाब स्कूल के बच्चों ने किया ईको पार्क का भ्रमण….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब के बच्चों ने पांवटा साहिब में स्थित ईको पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पार्क में बनी मूर्तिकला व पेंटिगों को बारीकी से समझा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब का 41 बच्चों का एक दल अध्यापकों सहित पांवटा साहिब आया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पांवटा साहिब के रामपुरघाट में वन विभाग द्वारा तैयार किया गया ईको पार्क का भ्रमण किया। कोटा पाब स्कूल के अध्यापक टीकाराम,नरेश कुमार,अर्चना आदि ने बच्चों को पार्क में बनी मूर्तिकला व पेंटिगों को दिखाया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों को प्रकृति व पर्यावरण का महत्व पार्क मे स्थित मूर्तिकला व पेंटिगों के माध्यम से समझाया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित वन विभाग ने बड़े स्तर पर ईको पार्क को तैयार किया गया है। जिसमें मूर्तिकला व पेंटिग आदि बनाई गई है साथ ही पार्क में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जिसको देख पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।
पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की कोटा पाब स्कूल के बच्चों के एक दल ने ईको पार्क का भ्रमण किया जहां पर बच्चों को प्रकृति व पर्यावरण का महत्व पार्क मे स्थित मूर्तिकला व पेंटिगों के माध्यम से समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!