गिरिनगर क्षेत्र में आगजनी होने से 25 बीघा खेतों में गेंहू हुये राख…..

गिरिनगर क्षेत्र में आगजनी होने से 25 बीघा खेतों में गेंहू हुये राख…..

युवाओं ने जान जोखिम में डालकर आग पर किया काबू…..

क्षेत्र के लोगों ने दमकल चौकी खोलने की उठाई मांग….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भंगाणी में आग लगने से 25 बीघा खेत में गेंहू जलकर राख हो गये। आगजनी से किसानों के लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें देख आसपास युवा तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया गया। जिससे अन्य गेंहू के खेतों को जलने से बचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भंगाणी में दिन के समय आचानक गेंहू के खेतों में आग भड़क गई। तेज हवा के कारण आग बड़ी तेजी से फैल गई गेहूं के खेतों में आग की लपटें देख भंगाणी के युवा कुलदीप सिंह , कमलजीत , अरविन्द , राकेश , संजू , रवि आदि मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए कुछ युवाओं ने पार्टियों से भर कर पानी लाया तो कुछ ने हाथ में कई लोगों ने झाड़ियां हाथ में लेकर आग बुझाने में जुट गए साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन युवाओं ने अग्निशमन विभाग के गाड़ियों पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक 25 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं जलकर राख हो गई थी जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यंग ब्रिगेड भगाणी साहिब के युवा कुलदीप सिंह, कमलजीत,अरविन्द,राकेश,संजू, रवि आदि ने बताया कि गिरीपार क्षेत्र में कई बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। जिससे लोगों को बड़ा भारी नुकसान हुआ है। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती है तब तक बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि युवाओं ने कई बार सरकार और प्रशासन से भंगाणी के आसपास अग्निशमन विभाग की चौकी खोलने की मांग की है। लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ा भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!