चंडीगढ़-देहरादून नैशनल हाईवे पर कार व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये…
चंडीगढ़-देहरादून नैशनल हाईवे पर कार व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये…
पांवटा साहिब में पेश आया हादसा, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया..
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की….
न्यूज़ एप/पांवटा सहिब
नाहन-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर जोहड़ों के समीप हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 7 पर जोहड़ो गांव के समीप कार व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।
दरअसल नाहन से पांवटा साहिब आ रही कार अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।
इस दौरान दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
