पांवटा साहिब में सिरमौर की सीनियर कबड्डी टीम चयनित,प्रशिक्षण शिविर शुरू….

पांवटा साहिब में सिरमौर की सीनियर कबड्डी टीम चयनित,प्रशिक्षण शिविर शुरू….

क्षेत्र का युवाधन खेलों समेत हर क्षेत्र में रहे अग्रणी: कर्नल जगत चौहान

5 से 6 मार्च तक मंडी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी: कुलदीप राणा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन ने आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी, जिला सिरमौर कबड्डी ट्रायल पांवटा में रविवार को हुआ। इस दौरान राज्य स्तर के लिए सिरमौर टीम का चयन कर लिया गया। आगामी 5 से 6 मार्च तक मंडी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जगत चौहान ने सभी कब्बडी खिलाड़ियो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का होनहार युवाधन आज कब्बडी, क्रिकेट, फुटबॉल व एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिला कब्बडी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा व उपाध्यक्ष बीर सिंह ने कहा कि चयनित जिला सिरमौर की 12 सदस्यों की सीनियर कबड्डी टीम में विलम, उमेश, अनिल, प्रकाश, मनीष, मुकेश, विक्रांत, अजीत, संदीप, बृजलाल, संदीप(2) व कृषण का चयन हुआ है। जबकि जिला कबड्डी टीम के स्टैंड बाय सदस्यों में सचिन व सुमित शामिल किया गया हैं।
कबड्डी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार से चयनित खिलाड़ियों का पांवटा साहिब में ही शिविर शुरू होगा।

बता दे कि रविवार को सिरमौर कबड्डी अकादमी पांवटा साहिब मैदान में हुआ। जिले के सभी सीनियर वर्ग के पुरुषों को ट्रायल के लिए जिला के कब्बडी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला कब्बडी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा, उपाध्यक्ष बीर सिंह, पूरण सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश चौहान, लायक राम, विक्रम चौहान, नाथूराम, सोहन पांटा, बलबीर जस्टा, विक्रम ठाकुर, अमित धीमान, प्रताप सिंह व अश्वनी राय समेत सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!