कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए गए अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं पर भाजपा महिला मोर्चा ने उठाए सवाल,कहा पंजाब में कितनी महिलाओं को दिए टिकट….

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए गए अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं पर भाजपा महिला मोर्चा ने उठाए सवाल,कहा पंजाब में कितनी महिलाओं को दिए टिकट….

लड़कियां सिर्फ लड़ने लड़ाने के लिए नहीं,कांग्रेस महज ढोंग कर रही है: शिवानी वर्मा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने कहा की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में नया नारा दिया है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’।इसे एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है और पिछले कल शिमला कॉंग्रेस महिला मोर्चा ने यही नारा लगाते हुए रैली निकाली। शिवानी वर्मा ने कहा की इस तरह के नारे का अर्थ क्या है।लड़कियाँ कुछ भी कर सकती हैं कोई अतिश्योक्ति नहीं।वर्जनाओं को भेद अंतरिक्ष को भी छूने का मादा रखती हैं।पर ऐसे नारों गड़ना साबित करता है की ये महज ढोंग है कॉंग्रेस ने कितनी महिलाओ को पंजाब में टिकट दिया?
लड़कियाँ सिर्फ लड़ने,लड़ाने के लिए नहीं है।हर तरह की ऊंचाइयों पर परचम फहराने के लिए है।ऐसे नारे देकर महिला सशक्तिकरण नहीं होता इसके लिए सही मायने में महिलाओं को सशक्त करना पड़ता है महज पोस्टर अभियान चला कर नहीं।महज नारों से नहीं संघर्ष कर अधिकार लिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!