एक साल से अध्यापक के इंतजार में स्कूली बच्चे,बच्चों का भविष्य संकट में, सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर दावों की खुली पोल,ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष…
एक साल से अध्यापक के इंतजार में स्कूली बच्चे,बच्चों का भविष्य संकट में, सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर दावों की खुली पोल,ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के बड़वास पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाग तिलवाड़ी में एक साल से अध्यापक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल पीछले एक साल से डेपूटेशन पर चला हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है।
बड़वास पंचायत के प्रधान निर्मला चौहान,एसएमसी अध्यक्ष उमा देवी,सुनील कुमार,रतन सिंह,गुरुदेव सिंह,जगत सिंह, ओमप्रकाश व कुलदीप सिंह आदि ने बताया की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाग तिलवाड़ी में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में पहले एक मात्र अध्यापक तैनात था जिसका एक साल पहले तबादला हो गया था। ग्रामीणों ने बताया की एक साल से स्कूल में कोई भी अध्यापक नहीं आया। स्कूल में किसी अन्य स्कूल से अध्यापक को डेपूटेशन पर भेजा जाता है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया की इस बारे में पंचायत व एसएमसी से प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग व सरकार को भेज चुके हैं। लेकिन एक साल बित जाने के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण सरकार व विभाग के प्रति लोगों में खासा रोष है।
उधर शिक्षा विभाग नाहन के उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया की बाग तिलवाड़ी स्कूल में खाली पड़े पद के बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है तथा जल्द ही स्कूल में अध्यापक की तैनाती कर दी जायेगी।
