प्रदेश में वीरभद्र सिंह भी सरकार रिपीट नहीं कर पाए जयराम कौन से खेत की मूली,रोजगार संघर्ष यात्रा में बोले विक्रमादित्य सिंह…..
प्रदेश में वीरभद्र सिंह भी सरकार रिपीट नहीं कर पाए जयराम कौन से खेत की मूली,रोजगार संघर्ष यात्रा में बोले विक्रमादित्य सिंह…..
पुलिस भर्ती पेपर निलाम कर युवाओं के साथ हुआ धोखा, सरकार बनते ही सलाखों के पीछे होगें दोषी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
कांग्रेस पार्टी की रोजगार संघर्ष यात्रा का आगाज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा से शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया। देर शाम शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पांवटा साहिब पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पांवटा साहिब में आयोजित रोजगार संघर्ष यात्रा कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है तथा प्रदेश में युवा प्रताड़ित है। इस लिए प्रदेश में रोजगार संघर्ष यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पुरे प्रदेश में चलाई जायेगी तथा युवाओं की बात सुनी जायेगी और युवाओं के मुद्दे पार्टी के चुनाव घोषणा में डाले जायेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने मिलकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तथा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है इस लिए सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान बागवान सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर मंच पर बोलते ही की इस बार रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा की जब 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी सरकार रीपीट नहीं कर सके तो जयराम ठाकुर कैसे कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता मन में ठान लें की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो कोई भी तागत सरकार बनाने से नहीं रोक सकतें हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने का फायदा तभी है जब हम मिलजुलकर पांवटा साहिब से कांग्रेस का विधायक जीतकर भेजेंगे इस लिए अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की दो महिने पहले मेरे पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था ऐसे समय में मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ना बहुत मुश्किल था लेकिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि एक भी विधानसभा सत्र ऐसा नहीं हुआ जब सरकारी कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव नहीं किया हुआ है। उन्होंने कहा की पुलिस भर्ती का एक एक पेपर निलाम हुआ तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीबीआई जांच करने की घोषणा की थी लेकिन तीन महिने बीत जाने के बाद भी सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नारा दिया था की मंडी हमारी थी और हमारी रहेगी लेकिन जनता ने उसका करारा जबाव दिया। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब से वीरभद्र सिंह का लगाव था इस लिए इस लिए सभी लोगों को मिलकर चुनाव लड़कर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब के चुनाव देखकर आम आदमी पार्टी में गए और आज वो लोग पछताह रहे हैं इस लिए हिमाचल में वीरभद्र सिंह मॉडल ही चलेगा।
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ऊर्जा मंत्री पर बरसे…..

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा साहिब से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी है लेकिन प्रदेश में सबसे अधिक बिजली के कट पांवटा साहिब में लगते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय के काम का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब के बातानदी के लिए तटीकरण के लिए 250 करोड़ रूपए आये है इस काम में भी भाजपा बंदरबांट कर रहे हैं। किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जनता भाजपा से परेशान हैं तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देंगी
इस मौके पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग, पांवटा साहिब विधानसभा के प्रभारी दलीप चौहान, हरप्रीत सिंह, अवनीत लांबा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संतराम चौहान, अवतार सिंह तारी, शमशेर काशमी, प्रदीप चौहान, प्रेमपाल ठाकुर , मोहम्मद अली आदि मौजूद थे।
