सीएम जयराम ठाकुर 31 मार्च को कफोटा व 4 अप्रैल को पांवटा साहिब दौरे पर होगें, करेंगे करोड़ों रूपए की योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास…

सीएम जयराम ठाकुर 31 मार्च को कफोटा व 4 अप्रैल को पांवटा साहिब दौरे पर होगें, करेंगे करोड़ों रूपए की योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में फिर से बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री 31 मार्च को कफोटा व 4 अप्रैल को पांवटा साहिब प्रवास पर होगें।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मार्च को हैलिकॉप्टर के माध्यम से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एसडीएम कार्यालय व डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद दोपहर को कफोटा के पाब में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फिर से अपने दोस्त जयराम ठाकुर के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
इसके इलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 4 अप्रैल को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होगें। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपए के योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर को जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!