बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कारवाई….
बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कारवाई….
अवैध खनन के खिलाफ भी पुलिस की कारवाई…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब व शिलाई में पुलिस टीमों ने अवैध खनन व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों के खिलाफ कारवाई करते हुये 177 चालान कर 48 हजार रूपये का जुर्माना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पांवटा साहिब,माजरा व पुरूवाल तथा शिलाई में पुलिस टीम ने जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की। पुलिस टीमों ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारें जागरूक किया। पुलिस टीम ने तेजरफ्तार वाहन, बिना हैलमेट बाईकर्स व फ्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वालें तथा बिना मास्क और अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुये कुल 177 चालान कर 48 हजार 200 रूपये का जुर्माना किया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुये 177 चालान कर 48 हजार रूपये से अधिक के जुर्माना किया है।
