बनौर में ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 23 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत…
बनौर में ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 23 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत…
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जूटी..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के बनौर में एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 23 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक राजपुर से बनौर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी गहरी खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये तथा ट्रक चालक राजेश (23) पुत्र दीपा राम निवासी डाबरा को गहरी खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
