गिरिपार क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

गिरिपार क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के चौकीमृगवाल के 25 वर्षीय युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन कुमार (25) पुत्र कर्म सिंह निवासी चौकीमृगवाला काफी समय से उत्तराखंड में पोकलेन मशीन में ऑपरेटर का काम करता था। बताया जा रहा है की युवक की एक साल पहले शादी हुई थी तथा पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये। जिसके बाद रमन उत्तराखंड से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांवटा साहिब आ रहा था की देर रात को देहरादून के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई जिस कारण युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की पत्नी को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। लेकिन रमन की निधन की अभी उनको कोई जानकारी नहीं है। रमन की निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!