पांवटा साहिब में दवा कंपनी की लापरवाही, खुले सेफ्टी टैंक में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत…
पांवटा साहिब में दवा कंपनी की लापरवाही, खुले सेफ्टी टैंक में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत…
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जुटी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के नारिवाला में स्थित एक निजी दवा कंपनी में सेफ्टी टैंक में 21 वर्षीय कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू (21) पुत्र लालाजी निवासी बसंतापुर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश पीछले तीन साल से पांवटा साहिब के नारिवाला दवा कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 10 बजें के करीब वह ड्यूटी के दौरान शौचालय करने निकला था लेकिन वह काफी देर तक जब वापिस नहीं आया तो दूसरे कर्मचारियों ने उसकी तलाश की। करीब सुबह तीन बजें कर्मचारियों को कंपनी परिजन में बने सेफ्टी टैंक में पानी के ऊपर चप्पल तैरती हुई नज़र आई। जिसके बाद कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तथा अधिकारियों ने मोटर लगाकर सेफ्टी टैंक को खाली करवाया गया। युवक का शव सेफ्टी टैंक से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी परिसर में बने सेफ्टी टैंक ऊपर से खुला था तथा वहां पर लाइट भी नहीं है। जिस कारण यह हादसा हुआ है।
उधर आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
