कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी ने दिये दो दिन बाजार बंद करने के आदेश….

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी ने दिये दो दिन बाजार बंद करने के आदेश….

न्यूज़ एप/हमीरपुर

डीसी हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने कोरोना के मामलों में हुई बढ़ौतरी के दृष्टिगत आगामी 2 दिनों तक बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार हमीरपुर जिला की परिधि में सभी बाजार/दुकानें 28 एवं 29 मार्च को बंद रहेंगे। बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में एवं इसके समीप स्थित दुकानों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। वहीं फल, सब्जियां, दूध एवं दूध से बने पदार्थ, दवाइयों तथा अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं की दुकानों को भी इन आदेशों से छूट रहेगी जबकि रैस्टोरेंट, होटल, ढाबा इत्यादि पर भी ये आदेश लागू नहीं होंगे, लेकिन ऐसी जगहों पर कोविड-19 से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं का पूर्णतया पालन करना होगा। बता दें कि हमीरपुर जिला में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी जिला में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ जिला में अब एक्टिव केसों का आंकड़ा 221 पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!