साढ़े चार सौ किलो चूरापोस्त के मामलें में पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार,पांच दिन के पुलिस रिमांड पर…..
साढ़े चार सौ किलो चूरापोस्त के मामलें में पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार,पांच दिन के पुलिस रिमांड पर…..
पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ धरपकड़ की तेज,नशा महिलाओं में मचा हडकंप…
तीन बड़े नशे मामलें में एक दर्जन से अधिक नशा माफियाओं को पुलिस ने भैजे सलाखों के पीछे…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
साढ़े चार सौ किलों चूरापोस्त के मामलें में पुलिस ने हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामलें में पांच आरोपी पहलें ही न्यायिक हिरासत में चल रहे है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जहां पर पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस ने हरियाणा-हिमाचल सीमा पर बहराल के पास 11 फरवरी को 452.308 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप बरामद की थी तथा इस मामलें में पांच आरोपियों को हिरासत में लिये थे। जिनको अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजे है। लेकिन हरियाणा का नशा तस्कर काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। छठा आरोपी मुस्तकीन निवासी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पांवटा साहिब के अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।स्थानीय पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है । पुलिस ने तीन बड़ी नशे की खेप पकड़ी है जिसमें एक दर्जन से अधिक नशा माफियाओं की धरपकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिये है। जिससे नशा माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की साढ़े चार सौ किलों चूरापोस्त के मामलें में पुलिस ने छठें आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
