वन विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई,जंगल में छापेमारी कर 100 लीटर लाहन किया नष्ट….
वन विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई,जंगल में छापेमारी कर 100 लीटर लाहन किया नष्ट….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के गोजर के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक भट्टी सहित 100 लीटर लाहन नष्ट किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की भंगानी क्षेत्र के गोजर के जंगल में अवैध शराब बनाने का कार्य बड़े जोरों पर चला हुआ है जिसके बाद वन विभाग के बीओ हर्षवर्धन, वनरक्षक सचिन, ज्योति, वनकर्मी मोहीराम, किशन व बहादुर आदि ने गोजर के जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान जंगल में अवैध तरीके अवैध शराब तैयार की जा रही थी वन विभाग की टीम ने शराब की भट्टी सहित 100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया तथा मौके से फरार हो गए।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गोजर के जंगल में छापेमारी कर 100 लीटर से अधिक लाहन को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
