हरियाणा के करनाल से चार संदिग्ध आंतकी गिरफ्तार,हथियार व गोला-बारूद बरामद

हरियाणा के करनाल से चार संदिग्ध आंतकी गिरफ्तार,हथियार व गोला-बारूद बरामद

न्यूज़ एप/करनाल

हरियाणा के करनाल में पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के कंटेनर बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बारूद आरडीएक्स हो सकता है। जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

जाकारी के मुताबिक पुलिस ने इन आतंकियों को सुबह 4 बजे बसताड़ा टोल प्लाजा से पकड़ा है। पकडे गए ये आतंकी इनोबा गाड़ी में सवार हो कर पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। आतंकियों के पास से 3 कंटेनर मिले हैं जिनमें आईईडी हो सकता है।

यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आईईडी या टिफिन बम हो सकते हैं। वहीं, गाड़ी की तलाशी लेने पर एक हथियार और 31 कारतूस भी मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठनों से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!