पांवटा साहिब में हाथी के हमले से 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस व वन विभाग की टीम जांच में जुटी….

पांवटा साहिब में हाथी के हमले से 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस व वन विभाग की टीम जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के तहत टोका नगला के बेहरोण के जंगल में हाथी के हमले से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय तपेन्द्र सिंह निवासी क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई बकरी पालक का काम करता था तथा काफी समय से पांवटा साहिब के टोका नगला के पास बेहरोण के जंगल में डेरा बनाया हुआ था। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम करीब 6 बजें वह जंगल में बकरी के डेरे से कुछ दूरी पर
काम कर रहा था तथा अचानक हाथी ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनते ही जंगल में डोडरा क्वार के बकरी पालक भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि तपेन्द्र सिंह मौके पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद वह उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे मैडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि जंगल में हाथी द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!