पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कारवाई, घर पर छापेमारी कर स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया…
पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कारवाई, घर पर छापेमारी कर स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया…
पांवटा साहिब के डीएसपी नशे के खिलाफ सख्त, नहीं बख्शे जायेगा नशा तस्करों को:वीर बहादुर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला में पुलिस टीम में एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पुरूवाला में एक व्यक्ति घर पर स्मैक बेचने का काम करता है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर सुरजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी पुरूवाला के घर पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान घर से 6.78 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति अरुण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
