हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने फिर से दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 4 घरों में पानी के मीटर पर किया हाथ साफ…..

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने फिर से दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 4 घरों में पानी के मीटर पर किया हाथ साफ…..

अज्ञात बदमाश ने पहले भी IIM SIRMOUR के एक प्रोफेसर के घर से लाखों रूपए की ज्वेलरी पर भी कर चुके हैं हाथ साफ….

बढ़ती चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोग चिंतित,पुलिस से करी कार्रवाई की मांग….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बदमाशों ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब 4 घरों के पानी के मीटर पर हाथ साफ किया है। शनिवार को भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ही अज्ञात बदमाशों ने आईआईएम सिरमौर के एक प्रोफेसर के घर पर ताला तोड़कर लाखों रूपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब 4 परिवारों के घर से पानी के मीटर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जब सुबह लोगों के घरों में पानी की टंकी में पानी नहीं आ रहा था तो उन्होंने बाहर जाकर देखा तो पानी की लाइन से मीटर ही गायब थे। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात बदमाश सक्रिय है तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को भी आईआईएम सिरमौर में कार्यरत एक प्रोफेसर के घर के ताले तोड़कर भी अज्ञात बदमाशों ने चार लाख रूपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था तथा अब अज्ञात बदमाशों के निशाने पर लोगों के घरों के पानी के मीटर है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित है। तथा लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!