पुलिस की नशे के खिलाफ कारवाई, चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार..

पुलिस की नशे के खिलाफ कारवाई, चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार..

नशा माफियाओं को नहीं बख्शा जायेगा:डीएसपी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर सैनवाला के पास पुलिस टीम ने एक युवक को चूरापोस्त की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की नाहन की तरफ से एक ट्रक में पांवटा साहिब की तरफ चूरापोस्त की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर माजरा पुलिस टीम ने पांवटा साहिब-नेशनल हाईवे पर सैनवाला के पास नाका लगाया। तभी सामने से एचपी17सी- 0718 ट्रक लेकर रसीद मोहम्मद निवासी माजरा आया तो पुलिस टीम ने ट्रक रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान ट्रक से 8 किलो 60 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की एक ट्रक से चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!