सतौन में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….
सतौन में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन पुल के पास सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान गुलाब ठाकुर को दी। उपप्रधान गुलाब ठाकुर ने इसकी सूचना राजबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी भगवात प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गये है। मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार (45) पुत्र धर्म सिंह निवासी अदुवाला उत्तराखंड के रूप में हुई है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
