ट्रैफिक जांच के दौरान होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर….

ट्रैफिक जांच के दौरान होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

पांवटा साहिब डाकपत्थर सड़क पर मेहरुवाला के समीप यातायात व्यवस्था की जांच कर रहे एक होमगार्ड जवान को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए होमगार्ड जवान को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को मैडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। बाईक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब डाकपत्थर सड़क पर मेहरुवाला के समीप यातायात व्यवस्था की जांच कर रहे एक होमगार्ड जवान मगन सिंह को अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड जवान सड़क पर गिर गया और सिर पर चोट लग गई।
यातायात जांच व्यवस्था में उनके साथ गए अन्य होमगार्ड जवान साथी ने अपने घायल साथी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले आए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड जवान मगन सिंह को मैडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। अज्ञात बाइक सवार चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुरुवाला थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी सिंघपुरा में तैनात होमगार्ड जवान मगन सिंह को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी है जिससे वह घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!