40 लाख रूपये के चूरापोस्त के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस टीम ने एक घंटे में दबोचने में सफलता हासिल की …..

40 लाख रूपये के चूरापोस्त के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस टीम ने एक घंटे में दबोचने में सफलता हासिल की …..

दोनों आरोपी सरांह कोविड केयर अस्पताल से फरार हो गये थे….

पुलिस की मेहनत लाई रंग, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में….

न्यूज़ एप/नाहन

40 लाख रूपये के चूरापोस्त के मामलें में
कोविड केयर अस्पताल सरांह से फरार आरोपियों को पुलिस टीम ने एक घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

सरांह स्थित कोविड केयर अस्पताल से फरार हुए चूरापोस्त मामले के दोनो आरोपियों को पुलिस ने मात्र एक घंटे के भीतर फिर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनो कोरोना पाॅजिटिव आरोपियों को सरांह के बाईपास के पास दबोचने में सफलता हासिल की है।
अब दोनों आरोपियों को दौबारा कोविड केयर अस्पताल मे ले जाया जा रहा है जहां वह कड़ी निगरानी मे रहेंगे। यह जानकारी एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने दी है। गोर हो कि शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब पुलिस ने सूचना दी कि  गत दिनों पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र मे 40 लाख रूपये के चूरा पोस्त के साथ पकड़े गये दोनो आरोपी सरांह कोविड केयर अस्पताल से पुलिस गिरफ्त से फरार हो गये थे। जिसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए जगह जगह नाके लगाए और एक घंटे के भीतर दोनो फरार आरोपियों को फिर से दबोच लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!