द्वितीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता पर जीटी स्पोर्ट्स क्लब ने किया कब्जा…

द्वितीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता पर जीटी स्पोर्ट्स क्लब ने किया कब्जा…

रोहित कोलाश रहे मैन ऑफ द सीरीज,ऊर्जा मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के खेल मैदान में आयोजित द्वितीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट फाईनल प्रतियोगिता में जीटी स्पोर्ट्स क्लब ने डीएसआर की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। रोहित कोलाश को प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

पांवटा साहिब के खेल मैदान में 07 नवम्बर से सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन एंव जीटी स्पोर्ट्स द्धारा द्वितीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाभर से 12 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को फाईनल मुकाबला जीटी स्पोर्ट्स क्लब व डीएसआर ग्रुप की टीम के साथ खेला गया। जिसमें जीटी स्पोर्ट्स क्लब ने डीएसआर ग्रुप
को 75 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
पांवटा जीटी स्पोर्ट्स टीम के रोहित कोलाश को प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज चुना
गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रशांत तोमर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहसिन अली, सर्वश्रेष्ठ
फील्डर आंकित व सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर
देशराज को चुना गया। फाइनल में रणजी खिलाड़ी व जीटी स्पोर्ट्स के कप्तान गुरविंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार मिला।
सोमवार को हुए फाइनल में टॉस जीत कर जीटी सपोर्टस टीम ने 20 ओवर में 173 रनों के स्कोर बनाया। जिसमे रोहित ने 52, गुरविंदर सिंह 29, दानिश 24 व आलोकित ने 20 रनों की पारी खेली। डीएसआर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए योगेश व अमित ने 3-3 विकेट,सचिन व रोहित ने 1-1 विकेट लिए।
जबाब, में डीएसआर की टीम 16 ओवर में 98 रनों पर सिमट गई। जिसमें मनीष ने 35 व अंकुर ने 16 रनों कि पारी खेली। रोहित कोलाश ने 4, दानिश व गुरविंदर सिंह ने 2- 2
व सागर एक विकेट लिए।
क्रिकेट प्रतियोगिता में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की जबकी पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन विशेष अतिथि रहे।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
इस मौके पर सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर नेगी,सुभाष चौधरी, गुरविंदर सिंह, मधुकर डोगरी, गोपाल सिघटा,दानीश, अश्वनी रॉय, पंकज शर्मा, सुमित शर्मा, रोहित ठाकुर, प्रदीप भरद्वाज,रोहित चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!