अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई, एक जेसीबी सहित 6 ट्रक सीज….

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई, एक जेसीबी सहित 6 ट्रक सीज….

वन विभाग की टीम ने 577920 को ठोका जुर्माना…

नहीं बख्शे जायेंगे खनन माफियाओं को, जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुये एक जेसीबी मशीन सहित 6 ट्रकों को सीज कर साढ़े पांच लाख रूपये का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के केदारपुर में जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ सुमंत
वनरक्षक संदीप, यशपाल व रतन आदि ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिसको वन विभाग ने सीज किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर के पास नाका लगाया। नाके के दौरान 6 ट्रक अवैध खनन की सामग्री भरे हुए पकड़ा। वन विभाग की टीम ने 5 लाख 77 हजार 920 रूपये का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए बताया जेसीबी मशीन सहित एक ट्रैक्टर को व 6 ट्रकों को पकड़कर सीज किया है तथा साढ़े पांच लाख रूपये से अधिक का जुर्माना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!