गिरिपार सखोली के नैन सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़।
गिरिपार सखोली के नैन सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़।
कैंसर से जूझ रहे परिवार के मुखिया को है मदद की दरकार
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सखोली पंचायत के एक 53 वर्षीय कैंसर पिड़ित व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करवाने में विवश है। नैन सिंह निर्धन परिवार से तथा वह खुद ही कमाने वाला है और कैंसर पिड़ित व्यक्ति की पत्नी व एक बेटा भी दिव्यांग है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करवा पा रहा है और अपने घर पर ही रहने को मजबूर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय नैन सिंह निवासी बिराखना पंचायत सखौली की काफी समय से बीमार चला हुआ था। जब व्यक्ति उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब गया तो जांच के बाद चिकित्सकों ने व्यक्ति को कैंसर के लक्षण बताये और आईजीएमसी शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए कहां गया। लेकिन व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपने घर चला गया। नैन सिंह की पत्नी बचपन से ही बोल नहीं सकती और एक बेटा भी दिव्यांग है। नैन सिंह अपने परिवार का पालनपोषण भी अकेले ही करता है। अब बीमार होने के बाद घर पर ही पड़ा है। जिससे परिवार का पालनपोषण भी मुश्किल हो गया है। पंचायत के लोगों ने सरकार से बीमार व्यक्ति के लिए आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
अगर कोई व्यक्ति नैन सिंह की आर्थिक सहायता करना चाहता है तो वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के
खाता संख्या 56710108361
IFSC code Hpsc0000567 पर कर सकते है।
