SDM गुंजीत सिंह चीमा ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, रोगियों से पूछा स्वास्थ्य हालचाल, अस्पताल प्रबंधन को दिए निर्देश….
SDM गुंजीत सिंह चीमा ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, रोगियों से पूछा स्वास्थ्य हालचाल, अस्पताल प्रबंधन को दिए निर्देश….
अस्पताल में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उठाए जायेंगे कड़े कदम: SDM
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर रोगियों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सोमवार को पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती रोगियों से मिलकर उनका स्वास्थ्य जाना तथा अस्पताल में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने अस्पताल में एक्सरे मशीन रूम व आपातकाल वार्ड सहित लेब तथा डायलिसिस सेंटर का भी दौरा किया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने अस्पताल के एसएमओ के साथ बैठक कर भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी ली।

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
