पांवटा साहिब में किया जाएगा सुरक्षा दायरा मजबूत,डीएसपी के साथ एएसपी बिठाने पर चल रहा विचार: डीजीपी

पांवटा साहिब में किया जाएगा सुरक्षा दायरा मजबूत,डीएसपी के साथ एएसपी बिठाने पर चल रहा विचार: डीजीपी

तीन राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमाओं पर बढ़ाई गई है चौकसी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में डीएसपी के साथ एएसपी को बिठाने का चल रहा है विचार । यह बात पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीजीपी संजय कुंडू ने कही। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब तीन राज्यों की सीमाओं के साथ लगता है। जिसको देखते हुए यहां दर्जा बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा की शिलाई में डीएसपी कार्यालय व कफोटा में पुलिस थाना खोलने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। घोषणा को जल्द ही पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जायेगी। प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू सिरमौर दौरे पर हैं तथा इस दौरान वह दूसरे राज्यों के साथ लगती सीमाओं की सुरक्षा को लेकर बैरियर का निरीक्षण कर रहे हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व पंजाब में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जिसको देखते हुए सीमाओं के साथ लगते बैरियर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। क्योंकि चुनाव के दौरान शराब व पैसों आदि इधर उधर होते हैं। इस लिए पुलिस को सख्ती से गाड़ियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा की तीनों राज्यों के डीजीपी से लगातार संपर्क में हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने इससे पहले हरियाणा के साथ लगते बहराल बैरियर व उत्तराखंड के साथ लगते गोविंदघाट बैरियर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ आईजी हिमांशु मिश्रा, एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल, डीएसपी वीर बहादुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!