एसडीएम ऑफिस की घोषणा पूरी होने पर ही चुनाव में आऊंगा लोगों के बीच:बलदेव तोमर..
एसडीएम ऑफिस की घोषणा पूरी होने पर ही चुनाव में आऊंगा लोगों के बीच:बलदेव तोमर..
कफोटा में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बिखेरे जलवे….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के कफोटा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। जबकी समाजसेवी एंव उद्योगपति जगदीश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्यअतिथि बलदेव तोमर ने दीप प्रज्वलित कर दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विकास समिति ने मुख्यअतिथि बलदेव तोमर को शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। दुसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकार मामराज ने रोहडू जाना मेरी आमिये, कांडा टूटा कुबरो रा रे आदि खाने गये। इसके बाद कांटी मशवा के नन्हे कलाकार गौरव कुमार ने ऊची धारो दे गौरू रे, कुल्लू मनाली लागा मेला,पिणी बिस्की बिस्की आदि गाने गाकर पंडाल में मौजूद दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुई खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बड़ता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को आगें आने का मौका मिलता है। बलदेव तोमर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कफोटा में एसडीएम कार्यालय, बिजली बोर्ड का सबडिवीजन व पुलिस थाना की घोषणा की है तथा यह घोषणा पूरी होने पर ही जनता बीच बोट मांगने आऊंगा। उन्होंने कहा की क्षेत्रवाद की राजनीति से उपर उठकर विकास करने में सहयोग दे। उन्होंने कहा की 60 साल तक कांग्रेस ने खाली वोट की राजनीति की है। जिससे शिलाई विधानसभा क्षेत्र पिछडा हुआ रहा। बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगले दौरे के दौरान सभी मांगों को पूरा करवाया जायेगा। इस दौरान उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वाल के लिए दो लाख तथा क्षेत्र विकास समिति को एक लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, जगदीश तोमर, कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर,शोभाराम चौहान,प्रेम शर्मा, हिरदा राम पुण्डीर,नरेश कुमार, भाव सिंह कपूर, अतर पुण्डीर, सुरेश पुण्डीर, कमलेश पुण्डीर आदि मौजूद थे।
