पांवटा साहिब- शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

पांवटा साहिब- शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह से पूर्व यहां के वाई प्वायंट पर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारियों के साथ साढ़े दस बजे के आसपास पंहुचे और शहीदों को नमन किया। उनके साथ साथ डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर , तहसीलदार वेद प्रकाश
अग्निहोत्री और नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी आदि पदाधिकारी और नगर के पार्षदों और समाजसेवियों ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
वहां से एसडीएम विवेक महाजन नगर पालिका मैदान पर पंहुचे जहां पर स्वतंत्रता दिवस का 75वां समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीएफओ कुनाल अंग्रीष, पार्षद रविन्द्र पाल, मधुकर डोगरी, राजरानी सैनी,
पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा धीमान, शिवानी वर्मा, समाजसेवी आर पी तिवारी, सुभाष शर्मा, बैसाखी राम, मेहर सिंह, अतर सिंह नेगी, हिमांशु भाटिया, शांति स्वरूप गुप्ता,मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!