वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई,3 ट्रैक्टर के चालान कर 45 हजार का जुर्माना वसूला…

वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई,3 ट्रैक्टर के चालान कर 45 हजार का जुर्माना वसूला…

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मतरालियों में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 3 ट्रैक्टर के चालान कर 45 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन विभाग में अफरातफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के मतरालियों में यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियां बड़े जोरों पर चली हुई है।जिसके बाद वन विभाग के बीओ सुमन्त, वनरक्षक संदीप, रतन, यशपाल, मुद्दसिर, अजय, अनिल व वनकर्मी राजेन्द्र, कीर्तन, बलबीर आदि ने यमुना नदी में छापेमारी की छापेमारी के दौरान नदी में ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियां में लगे हुए थे तथा वन विभाग की टीम को देखते कर कुछ लोग ट्रैक्टर सहित मौके से भाग खड़े हुए जबकी वन विभाग की टीम ने 3 ट्रैक्टर को पकड़कर चालान कर 45 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर को पकड़कर 45 हजार का जुर्माना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!